लुधियाना अग्निकांड: 13 लोगों की जान ले लेने वाला गिरफ्तार
पंजाब पुलिस ने बुधवार को इस मामले के आरोपी फैक्ट्री मालिक इंद्रजीत गोला को गिरफ्तार कर लिया है।

लुधियाना में प्लास्टिक की एक फैक्ट्री में आग लगने और उसके ध्वस्त होने कारण 13 लोगों की मौत हो गई थी। पंजाब पुलिस ने बुधवार को इस मामले के आरोपी फैक्ट्री मालिक इंद्रजीत गोला को गिरफ्तार कर लिया है। वह घटना के बाद से फरार चल रहा था।
लुधियाना के चीमा चौक के निकट मुश्ताक गंज में विस्फोट के बाद आग लगने से फैक्ट्री की बहुमंजिला इमारत ध्वस्त हो गई थी। जिसमें छह फायरकर्मियों को भी अपनी जान से हाथ धोना पड़ा था।
यह भी पढ़ेंः ब्लैक मनी पार्ट 2: मोदी सरकार जल्द उठा सकती है बड़ा कदम, होंगे बड़े बदलाव
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टेन अमरिंदर सिंह ने घटनास्थल का दौरा किया था और पटियाला के संभागीय आयुक्त को इस घटना की जांच करने के आदेश दिया था।
मुख्यमंत्री ने घटना में जान गवाने वाले लोगों के परिवार के लिए मुआवजे की भी घोषणा की थी। लुधियाना के पुलिस आयुक्त ध्रुमण निंबले बताया कि इस घटना में 13 लोगो की जान चली गई थी। जिसमें छह अग्निशमन कर्मी भी शामिल थे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App