शर्मनाक : सगे भाई ने बहन को बनाया हवस का शिकार, 9 सालों से करता रहा दुष्कर्म
रिश्ते को शर्मसार करते हुए एक भाई ने अपनी ही बहन का सालों से दुष्कर्म कर रहा था। यह आरोप एक बहन ने अपने सगे भाई के ऊपर लगाया है। पंजाब पुलिस ने आरोपी भाई के ऊपर मामला दर्ज कर लिया है।

रिश्ते को शर्मसार करते हुए एक भाई ने अपनी ही बहन का वर्षों से दुष्कर्म कर रहा था। यह आरोप एक बहन ने अपने सगे भाई के ऊपर लगाया है। पंजाब पुलिस ने आरोपी भाई के ऊपर मामला दर्ज कर लिया है। कबरवाला पुलिस थाने में एक 30 वर्षीय महिला ने अपने भाई के खिलाफ मामला दर्ज कराते हुए कहा है कि उसके पिता की मौत करीब 22 साल पहले हो चुकी है।
वे कुल तीन भाई बहन हैं। एक भाई कैंसर की वजह से 6 साल पहले ही गुजर चुका है। घर में किसी बड़े-बुजुर्ग के न होने की वजह से बड़ा भाई बहन को ही अपने हवस का शिकार बना डाला। आरोपी भाई मौका देखकर करीब 9 सालों से अपनी बहन के साथ दुष्कर्म करता रहा। साल 2016 में उसकी शादी भी हो गई। फिर भी वह बहन को अपनी हवस का शिकार बनाता रहा।
बीते 25 जून को जब आरोपी भाई की पत्नी मायके गई तो मौका देखकर वह एक बार फिर अपनी बहन के साथ दुष्कर्म किया। जिसके बाद महिला थाने पहुंच गई। महिला के बयान पर आरोपी भाई के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App