Doctors Strike News : पंजाब में 20 हजार डॉक्टरों ने किया देशव्यापी स्ट्राइक का समर्थन, ओपीडी हुई प्रभावित
देश में चल रहे डॉक्टरों के हड़ताल में पंजाब के डॉक्टरों ने भी भाग लेने की ठानी है। राज्य में करीब 20 हजार डॉक्टर हड़ताल पर हैं।

देश में चल रहे डॉक्टरों के हड़ताल में पंजाब के डॉक्टरों ने भी भाग लेने की ठानी है। राज्य में करीब 20 हजार डॉक्टर हड़ताल पर हैं। इस कारण OPD सेवा प्रभावित हो गई है। वहीं सरकारी अस्पताल भी प्रदेश सरकार की छु्ट्टी की वजह से बंद रहेंगे, हालांकि इमरजेंसी सेवाएं जारी रहेंगी। राज्य सरकार भी इस हड़ताल से डरी हुई है। मरिजों को कोई परेशानी न हो इसीलिए आईएमए पर नजर बनाए हुए हैं।
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने बंगाल में चल रहे हड़ताल में एकजुटता दिखाते हुए तीन दिन तक आंदोलन के साथ आज यानी सोमवार को प्रदर्शन करने की मांग की है। आईएमए ने मांग की है कि डॉक्टरों के खिलाफ हो रहे हिंसा पर नियंत्रण के लिए कानून बनना चाहिए। इसके लिए वे केंद्रीय कानून मंत्री से इस अपराध पर 7 साल की सजा देने की मांग की है। बता दें कि इस मांग को लेकर पंजाब के सभी जिलों में डॉक्टरों व आईएमए द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है।
डॉक्टरों के इस प्रदर्शन में निजी डॉक्टरों ने समर्थन देते हुए काली पट्टी बांधकर मरिजों का इलाज कर रहे हैं। इस बाबत डॉक्टरों ने गैर इमरजेंसी ऑपरेशन भी टाल दिए हैं। प्रदेश भर के डॉक्टर आईएमए के समर्थन में हैं। डॉक्टरों के इस हड़ताल से पंजाब सरकार की चिंता बढ़ गई है। सरकार ने कहा है कि सरकार हड़ताल पर नजर बनाए हुए है। सरकारी छुट्टी पर भी चिकित्सा सेवा प्रभावित नहीं होगा। आपात सेवाएं चलती रहेंगी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App