पंजाब विधानसभा में हंगामा, धक्का-मुक्की में ''आप'' MLA की पगड़ी उतरी
ये हंगामा इस कदर बढ़ गया कि मार्शल को आप विधायक को स्ट्रेचर पर उठाकर विधानसभा से बाहर निकालना पड़ा।

पंजाब विधानसभा में वीरवार को बजट सेशन के 8वें दिन जमकर हंगामा हुआ। दरअसल ये हंगामा तब हुआ बजट सत्र के लिए आप विधायक सुखपाल खैहरा और लाेक इंसाफ पार्टी के बैंस बंधुओं ने विधानसभा सेशन में एंट्री करने की कोशिस की जिस पर पुलिस ने उन्हें अंदर जाने से मना किया।
पुलिस के मना करने पर आप के विधायकों ने बवाल काटना शुरु कर दिया। ये हंगामा इस कदर बढ़ गया कि मार्शल को आप विधायक को स्ट्रेचर पर उठाकर विधानसभा से बाहर निकालना पड़ा।
हंगामे के दौरान ही 'आप' विधायक की पगड़ी तक उतर गई और दो की तबीयत नासाज हो गई। ये हंगामा इतना ज्यादा बढ़ गया कि स्पीकर ने आप के सभी विधायकों को नामजद कर दिया।
Chandigarh: Scuffle between AAP MLA Sukhpal Khaira,Lok Insaf Party's Bains brothers with security officials outside Punjab assembly pic.twitter.com/sX5bUjezsV
— ANI (@ANI_news) June 22, 2017
साथ ही मार्शल को विधायकों को उठाकर बाहर ले जाने के आदेश दे दिए। मार्शल आए और विधायकों को टांगों बाजुओं से उठाकर बाहर ले जाने लगे। इस दौरान विधायक परिमल सिंह की पगड़ी उतरी गई।
हंगामे के बाद शिअद बीजेपी विधायक भी विधानसभा से वाकआउट कर गए। उन्होंने 'आप' विधायकों से इस तरह के व्यवहार का विरोध किया। ये हंगामा देख स्पीकर ने विधानसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App