Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

पंजाब निकाय चुनाव: कांग्रेस ने रचा इतिहास, पटियाला में 60 में से 58 सीटें जीती

जालंधर में भी कांग्रेस की आंधी चली। यहां 80 वार्डों में से 66 पर कांग्रेस का कब्जा हो गया।

पंजाब निकाय चुनाव: कांग्रेस ने रचा इतिहास, पटियाला में 60 में से 58 सीटें जीती
X

कांग्रेस ने नगर निगम चुनाव में इतिहास रच दिया है। रविवार को तीन निगमों के लिए हुए चुनाव में पार्टी ने शानदार जीत दर्ज की।

सीएम के शहर पटियाला में पार्टी क्लीन स्वीप की तरफ बढ़ रही है। 60 में से 58 में जीत चुकी है। वहीं, जालंधर और अमृतसर में भी उसने दमदार वापसी की।

29 काउंसिलों व पंचायतों में भी कांग्रेस का ही दबदबा रहा। पटियाला में फायरिंग, पथराव और लाठीचार्ज हुआ। इस हुल्लड़बाजी में वोट डालने आए एक व्यक्ति की मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें- लुधियाना: इमारत गिरने से मृतकों की संख्या बढ़कर 10 हुई, बचाव कार्य जारी

जबकि, जालंधर और अमृतसर में चुनाव शांतिपूर्ण रहा। उम्मीद के मुताबिक मुुकाबला कांग्रेस और शिअद-भाजपा के बीच रहा, आम आदमी पार्टी खाता भी नहीं खोल पाई।

जालंधर में भी कांग्रेस की आंधी चली। यहां 80 वार्डों में से 66 पर कांग्रेस का कब्जा हो गया। भाजपा को आठ, शिअद को चार वार्डों में ही जीत मिली।दो सीटों पर आजाद उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की।

इसे भी पढ़ें- कोर्ट ने तलाक ले रहे दंपति को दी बॉलीवुड के इस स्टार की मिसाल

भाजपा के कई दिग्गजों का पत्ता साफ हो गया, दो-दो बार से जीतते आए पार्षद भी हार गए। अमृतसर में देर शाम तक 85 में से 80 वार्डों के नतीजे घोषित किए गए थे। जिनमें से कांग्रेस 52, शिअद-भाजपा छह-छह वार्डों में जीते।

छह निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की। जिनमें दोनों पार्टियों के बागी भी शामिल हैं। मतदान शांतिपूर्ण रहा। यहां निकायमंत्री नवजोत सिद्धू की प्रतिष्ठा दांव पर लगी थी। अमृतसर में कांग्रेस के करनजीत सिंह रिंटू ने सबसे ज्यादा 4540 वोट से जीत दर्ज की।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story