विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने की प्रत्याशियों की घोषणा, इन उम्मीदवारों को मिला टिकट
कांग्रेस ने विधानसभा चुनावों को लेकर प्रत्याशियों की घोषणा की है। कांग्रेस की तरफ से सोमवार शाम प्रत्याशियों की सूची जारी की गई है। जिसमें चार प्रत्याशियों को कांग्रेस का टिकट मिला है।

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) पंजाब में होने वाले विधानसभा के उप चुनाव को लेकर प्रत्याशियों की सूची जारी की है। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की मंजूरी के बाद सूची जारी की गई है। कांग्रेस ने उप चुनाव को लेकर चार प्रत्याशियों की सूची जारी की है।
हरियाणा-महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के साथ कई राज्यों में उप चुनाव भी होंगे। कांग्रेस की तरफ से प्रत्याशियों की घोषणा शुरू कर दी गई है। कांग्रेस की तरफ से फिलहाल पंजाब की सीटों पर होने वाले उप चुनाव को लेकर सूची जारी की गई है। जानकारी के मुताबिक बलविंदर सिंह, इंदू बाला, संदीप सिंह और रमिंद्र के ऊपर पार्टी ने भरोसा जताया है।
हरियाणा के प्रत्याशियों की भी जल्द घोषणा
हरियाणा विधानसभा चुनावों को लेकर भी कांग्रेस की तरफ से जल्द प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी। कांग्रेस की तरफ से 6 सदस्यीय कमेटी गठित कर दी गई है। जो कि हरियाणा की 90 सीटों पर टिकट देने संबंधी फैसला लेगी। सूत्रों के मुताबिक आगामी एक सप्ताह के भीतर सभी प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी जाएगी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App