अमृतसर हादसा: पंजाब के मुख्यमंत्री ने जांच के आदेश दिये, एक दिन के शोक का ऐलान
पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने अमृतसर में हुए रेल हादसे की जांच का आदेश देने के साथ ही प्रदेश में शनिवार को एक दिन के शोक का ऐलान किया। इस हादसे में 50 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 20 Oct 2018 6:36 AM GMT Last Updated On: 20 Oct 2018 6:36 AM GMT
पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने अमृतसर में हुए रेल हादसे की जांच का आदेश देने के साथ ही प्रदेश में शनिवार को एक दिन के शोक का ऐलान किया। इस हादसे में 50 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है।
एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि मुख्यमंत्री को शुक्रवार शाम इस्राइल के लिये रवाना होना था लेकिन उन्होंने अपना विदेश दौरा स्थगित कर दिया है। वह अब शनिवार सुबह अमृतसर जाएंगे और राहत और बचाव कार्य पर नजर रखने के साथ ही इस हादसे के पीड़ितों के परिजनों से मिलेंगे।
मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘अमृतसर रेल दुर्घटना के मद्देनजर प्रदेश में कल शोक रहेगा। सभी दफ्तर और शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे।'
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story