ट्रैफिक निमयों के उल्लंघन और भारी जुर्माने से बचाने के लिए पुलिसकर्मी ने निकाला नायाब तरीका
देशभर में नया मोटर व्हीकल एक्ट 2019 लागू हो गया है। देश के हर राज्य में ट्रैफिक के नियमों को उल्लंघन करने वालों का के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है और नया मोटर व्हीकल एक्ट अनुसार भारी जुर्माना भी लगाया जा रहा है।

देशभर में नया मोटर व्हीकल एक्ट 2019 लागू हो गया है। देश के हर राज्य में ट्रैफिक के नियमों को उल्लंघन करने वालों का के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है और नया मोटर व्हीकल एक्ट अनुसार भारी जुर्माना भी लगाया जा रहा है।
इसी बीच चंडीगढ़ में एक सहायक उपनिरीक्षक ने लोगों को टैफिक नियम नहीं तोड़ने और भारी जुर्माने से बचाने के लिए एक अनोखा तरीका निकाला है। जो भी उनकी इस पहल के बारे में सुन रहा है वह तारीफ करने से नहीं चूक रहा है।
दरअसल पुलिस की यातायात शाखा में तैनात एएसआई भूपिन्दर सिंह ने पंजाबी भाषा में एक गाना लिखा है। इस गाने के जरिए एएसआई भूपिन्दर सिंह राज्य के लोगों को ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने से बचने अन्यथा भारी जुर्माना भरने के प्रति आगाह कर रहे हैं।
एएसआई भूपिंदर सिंह द्वारा गाए जाने वाले गाने के बोल हैं, 'सड़क ते एक्सिडेंट विच लोकी भोत मरदे सी, जुर्माना घट चालान दा सी, ओ कित्थे डरदे सी...ओ नवे कानून दे लागू होण दा ऐलान हो गया हे, फिर ना कहणा, मंहगा बड़ा चालान हो गया हे... रसोई घर विच राशन द नुकसान हो गया हे।'
खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक एएसआई भूपिन्दर सिंह इससे पहले भी गाने के जरिए लोगों को यातायात नियमों का पालन करने की शिक्षा दे चुके हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App