शातिर ने DGP के कुक समेत सात लोगों को बनाया ठगी का शिकार, इस तरह रचा षड्यंत्र
चंडीगढ़ के डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) संजय बेनीवाल के कुक समेत सात लोगों से एक शातिर ने 17.18 की ठगी की है। शातिर ने कुक मनोज चमौली से कैब कंपनी में इन्वेस्टमेंट के नाम पर धोखाधड़ी की है।

चंडीगढ़ के डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) संजय बेनीवाल के कुक समेत सात लोगों से एक शातिर ने 17.18 की ठगी की है। शातिर ने कुक मनोज चमौली से कैब कंपनी में इन्वेस्टमेंट के नाम पर धोखाधड़ी की है।
शातिर ने हर महीने किस्त मोटी किस्त का झांसा दिया जब किस्त नहीं आई तो उसने इसकी जानकारी सेक्टर-26 थाना पुलिस को दी। पुलिस ने टॉप राइड कैब सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के सीओ जितेंद्र सिंह, रमेश, पीके मिश्रा और विशवेंद्र सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर करके जांच शुरू कर दी। कुक मनोज चमौली परिवार समेत सेक्टर-26 स्थित पुलिस लाइन में रहते हैं।
इस तरह दिया शातिर ने झांसा
कुछ दिन पहले कुक मनोज चमौली के पास व्हॉटसअप कॉल आई। इस दौरान एक शख्स ने मनोज चमौली से अपना नाम पीके मिश्रा बताया और कहा कि वह आगरा गांधी नगर स्थित टॉप राइड कैब सर्विस प्राइवेट लिमिटेड में काम करता है।
टॉप राइड कैब सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर जितेंद्र सिंह और विशवेंद्र सिंह ओला और उबर की तरह पूरे देश में कैब सर्विस को लॉन्च करने जा रहे हैं। फिलहाल यह कंपनी सिर्फ आगरा में सर्विस दे रही है। कंपनी को फंड व इन्वेस्टमेंट चाहिए। इसके लिए कंपनी आपको अच्छा रिटर्न देगी।
मनोज चमौली ने अपने छह साथियों के साथ 17,18500 लाख जमा कराए
कंपनी पर भरोसा होने पर मनोज चमौली अपने छह साथियों के साथ उनके खाते में 17,18500 रुपये जमा करा दिया। इसके बाद उन लोगों ने आना जाना शुरू कर दिया। शिकायतकर्ता ने यह जानकारी पुलिस को दी। इससे परेशान होकर उन्होंने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद केस दर्ज किया।
इतना पैसा होगा रिफंड
खबरों के मुताबिक ठगों का प्लान था कि कंपनी में 59 हजार रुपए का निवेश करना जरूर है। कंपनी आपको रिफंड के तौर पर 15 महीने तक 9 हजार देगी। जैसे जैस पैसों का निवेश बढ़ता जाएगा वैसे-वैसे रिफंड और ज्यादा बढ़ जाएगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App