Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

लुधियाना: 10 साल के लड़के का ''खतना'' करने की कोशिश, इस्लाम कबूल करने का बनाया दबाव

पंजाब के लुधियाना में एक 10 के लड़के का जबरन खतना कर के इस्लाम कबूल कराने की कोशिश करने के आरोप में पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है।

लुधियाना: 10 साल के लड़के का खतना करने की कोशिश, इस्लाम कबूल करने का बनाया दबाव
X

पंजाब के लुधियाना में एक 10 के लड़के का जबरन खतना कर के इस्लाम कबूल कराने की कोशिश करने के आरोप में पुलिस ने 3 के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

इस घटना के बाद बच्चे को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद लुधियाना पुलिस ने बच्चे के बयान के आधार पर कार्रवाई करते हुए गिरफ्तारियां की है।

पीड़ित लड़का गाजियाबाद का रहने वाला है। उसकी मां की मौत के बाद जब पिता ने भी उसे छोड़ दिया तो वो लुधियाना आ गया था। इसके बाद वो एक गावं में काम करता रहा।

अभी कुछ दिन पहले कि पीड़ित लड़के को मोबिन नाम के एक व्यक्ति ने जूस की दुकान पर उसे काम पर रखा था। लेकिन कुछ दिन बाद मोबिन उस पर हमले करने लगा और इस्लाम कबूल करने के लिए दबाव बनाने लगा।

इसे भी पढ़ें- दिल्ली में एक और युवक की गोली मार कर हत्या, मृतक की बहन ने बताया आरोपी का नाम

मोबिन ने उसके दो अन्य साथियों के साथ मिलकर लड़के का खतना कर दिया। जब लड़के का बहुत खून बहने लगा तो वो वहां से भाग गया और बाद में ऑटो यूनियन वालो ने उसे अस्पताल पहुंचाया।

फिलहाल लड़के की हालत स्थिर है, और पुलिस ने आरोपी मुबीन और दो अन्य लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 295, 326 और 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story