राज्यपाल विजेंद्र पाल सिंह बदनोर ने सिद्धू का इस्तीफा किया स्वीकार, कैप्टन अमरिंदर ने संभाला पोर्टफोलियो
पंजाब सरकार के पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने बीते दिनों अपने मंत्रालय से इस्तीफा दे दिया था। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने नवजोत सिंह सिद्धू के राज्य मंत्री के पद से इस्तीफा स्वीकार कर लिया।

पंजाब सरकार के पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) ने बीते दिनों अपने मंत्रालय से इस्तीफा (Navjot Singh Sidhu Resignation) दे दिया था। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह (Capt Amrinder Singh) ने नवजोत सिंह सिद्धू के राज्य मंत्री के पद से इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और इस्तीफा राज्यपाल विजेंद्र पाल सिंह बदनोर को सौंप दिया था जिसके बाद इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया। सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने फिलहाल सिद्धू का पोर्टफोलियो संभाला।
Punjab Governor Vijayender Pal Singh Badnore accepts Punjab Minister Navjot Singh Sidhu's resignation as State Minister. CM Captain Amarinder Singh to hold Sidhu's portfolio for the time being. https://t.co/sEttPp7wy4
— ANI (@ANI) July 20, 2019
गौरतलब है कि नवजोत सिंह सिद्धू ने अपना इस्तीफा सबसे पहले राहुल गांधी को सौंपा था। इसके बाद उन्होंने बीते सोमवार को सीएम अमरिंदर सिंह को अपना इस्तीफा भेज दिया था। उन्होंने बताया था कि इस्तीफा उनके आधिकारिक आवास वाले पते पर भेजा था। इससे पहले नवजोत सिंह सिद्धू ने अपना इस्तीफा ट्विटर पर सार्वजनिक किया था। रेजिगनेशन लेटर के अनुसार उन्होंने अपना इस्तीफा 10 जून को ही दे दिया था।
अब कयास लगाए जा रहे हैं कि नवजोत सिंह सिद्धू को कांग्रेस पार्टी में ऊंचा तमगा मिलेगा। हालांकि सिद्धू का अगला कदम क्या होगा इस पर सबकी नजर बनी हुई है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App