Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

पंजाब विधानसभा में सीएए के खिलाफ प्रस्ताव पास, ऐसा करने वाला दूसरा राज्य बना

नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के खिलाफ पंजाब में शांतिपूर्ण प्रदर्शन हुआ था। इस विरोध प्रदर्शन में सभी समुदाय के लोगों ने हिस्सा लिया।

पंजाब में अकाली-बीजेपी समर्थकों का सरकार के खिलाफ नारेबाजी, लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
X
कांग्रेसी सरकार कैप्टन अमरिंदर सिंह

पंजाब विधानसभा में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ शुक्रवार को प्रस्ताव पास हो गया है। विधानसभा ने सीएए को असंवैधानिक करार दिया है। इसी के साथ केरल के बाद ऐसा करने वाला पंजाब दूसरा राज्य बन गया है। मिली जानकारी के मुताबिक मंत्री ब्रह्म मोहिंद्रा ने दो दिवसीय विधानसभा सत्र के दूसरे दिन इस कानून के खिलाफ प्रस्ताव पेश किया। जिसा विधानसभा में पास कर दिया गया है।

बता दें कि नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के खिलाफ पंजाब में शांतिपूर्ण प्रदर्शन हुआ था। इस विरोध प्रदर्शन में सभी समुदाय के लोगों ने हिस्सा लिया। वहीं पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह भी इस कानून के विरोध में हैं। यही वजह है कि उनकी सरकार ने पंजाब विधानसभा में इसके खिलाफ प्रस्‍ताव पेश किया जो पास हो गया।

वहीं इससे पहले इससे पहले केरल में पिनराई विजयन की सरकार ने राज्य विधानसभा से सीएए के खिलाफ प्रस्ताव पेश किया। जोकि विधानसभा में पास हो गया। राज्य विधानसभा ने नागिरकता संसोधन कानून को असंवैधानिक घोषित कर दिया था। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने हाल ही में कहा था कि उनकी सरकार (कांग्रेस सरकार) विभाजनकारी नागरिकता कानून को लागू नहीं करने देगी।

और पढ़ें
Next Story