अजनाला: सेना की बड़ी कामयाबी, भारत-पाकिस्तान सीमा पर पाकिस्तानी घुसपैठिया ढेर
अमृतसर के अजनाला में भारतीय क्षेत्र को पार करने के दौरान भारत-पाकिस्तान सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की गोलीबारी में एक पाकिस्तानी घुसपैठिया मारा गया।

अमृतसर के अजनाला में भारतीय क्षेत्र को पार करने के दौरान भारत-पाकिस्तान सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की गोलीबारी में एक पाकिस्तानी घुसपैठिया मारा गया। एक अधिकारी ने आज यह जानकारी दी।
बीएसएफ के अधिकारी ने बताया कि यह घटना कल रात लगभग साढ़े दस बजे हुई। उन्होंने बताया कि बीएसएफ की 70वीं बटालियन के जवानों ने पाकिस्तानी घुसपैठिये को कई चेतावनियां दीं लेकिन उसने इन चेतावनियों की अनदेखी की।
इसे भी पढ़े: चारा घोटालाः लालू यादव दोषी करार, कोर्ट से सीधा जाएंगे जेल, अगले साल होगा सजा का ऐलान
इसके बाद जवानों ने गोली चलाई जिसमें वह मारा गया। मारे गए घुसपैठिये की उम्र लगभग 65 वर्ष है। अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को शवगृह में रखा गया है।
उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में और जांच की जा रही है। उल्लेखनीय है कि बीएसएफ ने सितम्बर में अजनाला में भारत-पाकिस्तान सीमा पर दो सशस्त्र पाकिस्तानी घुसपैठियों को मार गिराकर सीमा पार से घुसपैठ के एक प्रयास को विफल कर दिया था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App