अमृतसर ब्लास्टः हमवलावरों का स्केच जारी किया, 50 लाख का ईनाम घोषित
पंजाब के अमृतसर में निरंकारी भवन पर हुए हमले में पुलिस ने हमलावरों का स्केच जारी किया है। पुलिस ने हमलावरों को पकड़वाने पर 50 लाख के ईनाम की घोषणा की है। पंजाब मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार ने बताया कि मुख्यमंत्री ने हमलावरों को पकड़वाने पर 50 लाख रुपये ईनाम की घोषणा की है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 19 Nov 2018 9:55 AM GMT Last Updated On: 19 Nov 2018 9:55 AM GMT
पंजाब के अमृतसर में निरंकारी भवन पर हुए हमले में पुलिस ने हमलावरों का स्केच जारी किया है। पुलिस ने हमलावरों को पकड़वाने पर 50 लाख के ईनाम की घोषणा की है। पंजाब मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार ने बताया कि मुख्यमंत्री ने हमलावरों को पकड़वाने पर 50 लाख रुपये ईनाम की घोषणा की है।
जो भी व्यक्ति हमलावरों को पकड़वाने में मदद करेगा उसका नाम गुप्त रहेगा। पुलिस को सूचना 181 नंबर पर कॉल करके दी जा सकती है। आपको बता दें कि रविवार को पंजाब में अमृतसर के राजासांसी गांव स्थित निरंकारी भवन में ग्रेनेड से हमला किया गया था।
इस धमाके में 3 लोगों की मौत हुई थी। वहीं 20 लोग घायल हो गए थे। धार्मिक डेरे में विस्फोटक फेंककर दो बाइक सवार फरार हो गए थे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story