बम धमाकों के दोषी अब्दुल करीम टुंडा पर कोर्ट में जानलेवा हमला
कोर्ट ने अब्दुल करीम टुंडा को 1996 में सोनीपत ब्लास्ट मामले में दोषी करार दिया था।

आंतकी अब्दुल करीम टुंडा पर करनाल कोर्ट में जानलेवा हमला हुआ है। टुंडा पर ये हमला उस समय हुआ जब उसे कोर्ट में पेशी के लिए ले जाया जा रहा था।
पुलिस ने दोषी हमलावर की पहचान कर ली है। पुलिस ने बताया कि जोगिंदर नाम के एक व्यक्ति ने अब्दुल करीम टुंडा पर हमला किया है।
बताया जाता है कि जोगिंदर वाही व्यक्ति है जिसने पिछले साल करनाल जेल में टुंडा पर जानलेवा हमला किया था।
इसे भी पढ़ें- पंजाब सरकार का नया फरमान, पालतू जानवरों को रखने पर देना होगा टैक्स
आपको बता दें कि बीते साल 30 नंवबर को पानीपत निवासी अमनदीप और जोगिंदर ने मिलकर करनाल जेल में टुंडा पर हमला कर दिया था जिसमे टुंडा घायल हो गया था।
आपको बता दें कि कोर्ट ने अब्दुल करीम टुंडा को 1996 में सोनीपत ब्लास्ट मामले में दोषी करार दिया था। इस मामले में टुंडा के खिलाफ कोर्ट में चार लोगों ने गवाही दी थी।
अब्दुल करीम टुंडा ने 28 सितंबर, 1996 को सोनीपत में दो बम धमाकों को अंजाम दिया था। इनमें एक धमाका बस स्टैंड के पास और दूसरा गीता भवन चौक पर किया गया था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App