AAP कार्यकर्ताओं का पंजाब सीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, पुलिस ने किया वाटर कैनन का इस्तेमाल
पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बैरिकेड लगा दिया। लेकिन प्रदर्शनकारी पीछे हटने को तैयार नहीं हुए। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को पीछे हटाने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया है।

X
चंडीगढ़ में पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के आवास के बाहर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता बिजली के दामों में बढ़ोतरी को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। विरोध का नेतृत्व आम आदमी पार्टी (आप) के सासंद भगवंत मान ने किया है।
पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बैरिकेड लगा दिया। लेकिन प्रदर्शनकारी पीछे हटने को तैयार नहीं हुए। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को पीछे हटाने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया है। इस दौरानी पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हल्की झड़प भी हुई।
Chandigarh: Police use water cannon against Aam Aadmi Party workers who are protesting against high power tariff, outside Punjab Chief Minister Captain Amarinder Singh's residence. MP Bhagwant Mann is leading the protest. pic.twitter.com/K4WxPpJBvK
— ANI (@ANI) January 10, 2020
Next Story