AAP गुरदासपुर लोकसभा उपचुनाव में स्थानीय नेता को उतारेगी मैदान में
11 अक्टूबर होगा गुरदासपुर लोकसभा उपचुनाव।

आम आदमी पार्टी ने गुरुवार को कहा कि 11 अक्तूबर को गुरदासपुर लोकसभा उपचुनाव के लिए वह स्थानीय चेहरे को उतारेगी।
आप के प्रदेश नेतृत्व ने पार्टी विधायकों के साथ यहां बैठक कर अपनी चुनावी रणनीति और संभावित उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा की।
आम आदमी पार्टी की पंजाब इकाई के प्रमुख भगवंत मान ने कहा, हमने सर्वसम्मति से फैसला किया है कि गुरदासपुर लोकसभा क्षेत्र में हमारे उम्मीदवार स्थानीय नेता होंगे।
बाहर से किसी उम्मीदवार को नहीं लाया जाएगा। साथ ही कहा कि बैठक के दौरान पांच से छह संभावित उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा की गई।
भाजपा सांसद विनोद खन्ना के निधन के बाद गुरदासपुर लोकसभा सीट रिक्त हो गई। यहां चुनाव 11 अक्टूबर को होगा और परिणाम की घोषणा 15 अक्तूबर को की जाएगी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App