स्वतंत्रता दिवस समारोह से लौट रही बच्ची से अधेड़ ने किया दुष्कर्म
पीड़ित छात्रा को मेडिकल के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 15 Aug 2017 2:26 PM GMT Last Updated On: 15 Aug 2017 2:26 PM GMT
भारत में जहां 70वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी जा रही है। भारत को गरीबी, आतंकवाद, बेरोजगारी मुक्त बनाने के वादे हो रहे हैं वहीं दूसरी ओर चंदीगढ़ में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने इंसानियत को ही शर्मसार कर दिया।
चंदीगढ़ के सेक्टर 23 में चिल्ड्रन पार्क में एक 8 कक्षा की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। छात्रा स्कूल में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह के बाद घर लौट रही थी। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
पीड़ित छात्रा को मेडिकल के लिए अस्पताल ले जाया गया है। इस घिनौनी हरकत को करीब 40 वर्षीय एक शख्स ने अंजाम दिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने पहले तो लड़की का अपहरण किया और फिर उसका रेप किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप का केस दर्ज कर लिया है।
गौरतलब है कि पुलिस अभी जांच में जुटी है और जल्द ही आरोपी को हिरासत में ले लिया जाएगा। पुलिस ने चिल्ड्रन पार्क में उपस्थित लोगों से पूछताछ की।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story