फतेहगढ़ में 7 साल की लड़की के यौन शोषण के लिए 76 साल का व्यक्ति गिरफ्तार
जिले के एक गांव में 76 साल के एक सेवानिवृत्त शिक्षक ने सात साल की एक लड़की का कथित रूप से यौन शोषण किया।

X
जिले के एक गांव में 76 साल के एक सेवानिवृत्त शिक्षक ने सात साल की एक लड़की का कथित रूप से यौन शोषण किया। पुलिस ने कहा कि पीड़िता आरोपी की पोती की सहपाठी हैं।
बाल यौन अपराध संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम सहित कानून के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज करने के बाद खंत गांव के रहने वाले काका सिंह को गिरफ्तार किया गया।
पीड़िता की मां ने खमानो पुलिस थाने में दर्ज करायी गयी शिकायत में आरोप लगाया उसकी बेटी आरोपी के घर खेलने गयी थी और घर लौटने पर शरीर में दर्द की शिकायत की जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने पीड़िता की चिकित्सा जांच करने के बाद पुलिस का सूचना दी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story