Dipika Pallikal Image : खूबसूरती में एक्ट्रेस को भी मात देती है दीपिका पल्लीकल, देखें PHOTOS
Dipika Pallikal Image: दीपिका पल्लीकल (Dipika Pallikal) स्क्वैश में भारत की सबसे बड़ी खिलाड़ी हैं। दीपिका पल्लीकल 2011 में सुर्खियों में आई थी, जब उन्होंने तीन WISPA टूर खिताब जीतकर करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हासिल की थी। दीपिका पल्लीकल ने भारतीय क्रिकेटर से शादी की है। आगे जानिए भारत की स्टार स्क्वैश खिलाड़ी दीपिका पल्लीकल के बारे में कुछ और दिलचस्प जानकारियां।

Dipika Pallikal Photos दीपिका पल्लीकल (Dipika Pallikal) भारत की टॉप स्क्वैश खिलाड़ी हैं। वह पीएसए महिला रैंकिंग में टॉप 10 में पहुंचने वाली पहली भारतीय हैं। दीपिका पल्लीकल स्क्वैश में भारत की सबसे बड़ी खिलाड़ी हैं। दीपिका पल्लीकल 2011 में सुर्खियों में आई थी, जब उन्होंने तीन WISPA टूर खिताब जीतकर करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हासिल की थी। दीपिका पल्लीकल ने भारतीय क्रिकेटर से शादी की है। आगे जानिए भारत की स्टार स्क्वैश खिलाड़ी दीपिका पल्लीकल के बारे में कुछ और दिलचस्प जानकारियां।
स्क्वैश क्वीन दीपिका पल्लीकल का जन्म चेन्नई में संजीव और सुसान पल्लीकल के घर हुआ था। दीया पल्लीकल और दिव्या पल्लीकल नाम की उनकी दो बहन भी हैं। दीपिका की मां भी भारतीय महिला टीम के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेल चुकी है।
चेन्नई में जन्मी दीपिका पल्लीकल ने ऐसे समय में स्क्वैश खेलना शुरू किया, जब इसे अमीरों का खेल माना जाता था। वह 10 साल की उम्र से स्क्वैश खेल रही है। दीपिका ने अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट लंदन में खेला जब वह छठी कक्षा में थी।
2006 में 15 साल की उम्र में दीपिका पल्लीकल ने 2011 में कैलिफोर्निया के इरविन में आयोजित ऑरेंज काउंटी ओपन जीतकर अपना पहला WISPA खिताब जीता। वह विश्व स्क्वैश ओपन के क्वार्टर फाइनल से आगे बढ़ने वाली भारत की पहली महिला खिलाड़ी भी बनीं।
कुल मिलाकर दीपिका पल्लीकल ने अब तक 11 खिताब जीते हैं, जिसमें ऑस्ट्रेलियन ओपन, फ्रेंच ओपन, डच ओपन और जर्मन ओपन शामिल हैं। खेल में उनकी शानदार उपलब्धि के लिए उन्हें भारत सरकार द्वारा अर्जुन पुरस्कार के साथ-साथ पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। वह अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित होने वाली पहली महिला स्क्वाश खिलाड़ी हैं।
दीपिका पल्लीकल विभिन्न विज्ञापनों में भी अभिनय किया है। उन्हें फिल्म के भी ऑफर मिले, लेकिन उन्होंने उन सभी ऑफर को अस्वीकार कर दिया। वह यकीनन भारत की सबसे ग्लैमरस महिला खिलाड़ियों में से एक है। 2014 राष्ट्रमंडल खेलों में दीपिका पल्लीकल ने जोशना चिनप्पा के साथ स्क्वैश महिला युगल का स्वर्ण पदक जीता। जोकि इस खेल में भारत का पहला राष्ट्रमंडल खेल पदक भी है।
दीपिका पल्लीकल ने 2015 में भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक से शादी की। दीपिका दिनेश कार्तिक की दूसरी पत्नी हैं। इससे पहले कार्तिक ने अपने बचपन की दोस्त निकिता से शादी की थी। हालांकि बाद में दोनों का तलाक हो गया। दीपिका और दिनेश कार्तिक की मुलाकात एक जिम में हुई थी।
15 नवंबर 2013 को परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में दिनेश और दीपिका ने चेन्नई में सगाई की। दीपिका और दिनेश की शादी 2014 में होनी थी, लेकिन दोनों के बिजी शेड्यूल की वजह से यह शादी 2015 में हुई। 18 अगस्त 2015 और 20 अगस्त 2015 को दीपिका पल्लीकल और दिनेश कार्तिक ने ईसाई रीतिरिवाज और हिंदू रीतिरिवाज से शादी की।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App