Hindi Diwas 2021 : हिंदी बोलने में आती है शर्म तो पढ़े ये 7 स्लोगन, करने लगेंगे अपनी भाषा का सम्मान
हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के रूप में मनाते हैं। इसे मनाएं जाने का महत्व यही है कि हम अपनी भाषा को लेकर जागरूक हों और इसे ज्यादा से ज्यादा प्रमोट करें। इस मौके पर यहां कुछ स्लोगन बताएं जा रहे हैं, जिन्हें पढ़कर आपका हिंदी के प्रति प्रेम जाग जाएगा और आप हिंदी को बोलते शर्म नहीं बल्कि खुद पर गर्व महसूस करेंगे।

Hindi Diwas 2021 : हिंदी बोलने में आती है शर्म तो पढ़े ये 7 स्लोगन, करने लगेंगे अपनी भाषा का सम्मान
Hindi Diwas 2021 : हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के रूप में मनाते हैं। इसे मनाएं जाने का महत्व यही है कि हम अपनी भाषा को लेकर जागरूक हों और इसे ज्यादा से ज्यादा प्रमोट करें। इस मौके पर यहां कुछ स्लोगन बताएं जा रहे हैं, जिन्हें पढ़कर आपका हिंदी के प्रति प्रेम जाग जाएगा और आप हिंदी को बोलते शर्म नहीं बल्कि खुद पर गर्व महसूस करेंगे।
1- हिंदी को आगे बढ़ाना है, उन्नति की राह पर लेकर जाना है। केवल एक दिन ही नहीं, हमें रोजाना हिंदी दिवस मनाना है।
2- हिंदी भाषा नहीं भावों की एक अभिव्यक्ति है, यह मातृभूमि पर मर मिटने की सच्ची भक्ति है।
3- मन की भाषा, प्रेम की भाषा, हिंदी है भारत जन की भाषा।
4- पढ़ना है, पढ़ाना है, सबको सिखाना है, अपनी हिंदी भाषा को आगे बढ़ाना है।
5- केवल जुबां से नहीं, दिल से बोलें, जो भी बोलें सिर्फ हिंदी में बोलें।
6- बात तो हर भाषा में होती है, लेकिन असली जज्बात तो हिंदी भाषा में ही होते है।
7- शर्म नहीं, सम्मान है, हिंदी ही हमारा अभिमान है।