अमेरिका: कैलिफोर्निया में YouTube हेडक्वाटर के अंदर महिला ने बरसाईं गोलियां, फिर खुद को मारी गोली
अमेरिका के कैलिफोर्निया में यूट्यूब हेडक्वाटर के अंदर एक महिला बंदूक लेकर घुस गई और गोलीबारी शुरू कर दी। इस हादसे में चार लोग घायल हो गए हैं वहीं एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

अमेरिका के कैलिफोर्निया में यूट्यूब हेडक्वाटर के अंदर एक महिला बंदूक लेकर घुस गई और गोलीबारी शुरू कर दी। इस हादसे में चार लोग घायल हो गए हैं वहीं एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
Two law enforcement sources tell The Associated Press that YouTube shooting is being investigated as a domestic dispute
— ANI (@ANI) April 4, 2018
वहीं दूसरी तरफ महिला ने खुद को गोली मार ली। बंदूधारी महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मुताबिक घायल युवक को संदिग्ध हमलावर महिला शूटर का प्रेमी बताया जा रहा है।
गोलीबारी में घायल दो महिलाओं में से एक की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि दूसरी की स्थिति में सुधार हो रहा है। गूगल के सीईओ सुंदर पिचई ने हेडक्वाटर में हुई गोलीबारी की घटना को दुखद बताया है।
ये भी पढ़ें- HRD मंत्रालय की रैंकिंग में IISC सर्वश्रेष्ठ संस्थान, छह IIT और JNU शीर्ष 10 में शामिल
फिलहाल, इस घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां घरेलू विवाद मानकर इसकी जांच कर रही हैं। साथ ही सभी कर्मचारियों से पूछताछ शुरू कर दी है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App