चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग ने नॉर्थ कोरिया के सनकी तानाशाह को भेजा प्यार भरा संदेश!
शी जिनपिंग ने नॉर्थ कोरिया के तानाशाह को संदेश भेजा है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 3 Nov 2017 10:53 AM GMT Last Updated On: 3 Nov 2017 10:53 AM GMT
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने नॉर्थ कोरिया के तानाशाह को संदेश भेजा है। इस बात की जानकारी प्योंगयांग की एक आधिकारिक समाचार एजेंसी ने दी। चीन ने सार्वजनिक तौर पर लगभग एक साल बाद अपने पड़ोसी देश नॉर्थ कोरिया के तानाशाह से संवाद किया है।
शी जिनपिंग ने जो संदेश किम जोंग को भेजा है उससे तो ऐसा लगता है कि दोनों देशों के बीच तनाव कम हो गया है। उल्लेखनीय है कि चीन काफी दिनों से नॉर्थ कोरिया का आर्थिक सहयोगी रहा है।
दरअसल चीन की सत्तारूढ़ पार्टी के मुखिया के तौर पर शी जिनपिंग को दूसरी बार चुना गया है। इस बाद की बधाई नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम ने शी को दी थी। किम ने विश्वास जताया था कि दोनों देशों के लोगों के हितों में उनके संबंध बेहतर होंगे।
गौरतलब है कि शी ने किम को इस संदेश का रिप्लाई दिया है और अपनी ओर से संदेश भेजा है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story