सलमान से मिलने की ख्वाहिश लेकर ही चल बसी दुनिया की सबसे वजनी महिला
भारत में हुई थी बेरियाट्रिक सर्जरी, दो माह के इलाज में 500 से 250 किलो रह गया था वजन

दुनिया की सबसे वजनी महिला के नाम से विख्यात हुई इमान अहमद अब्दुलाती ने सोमवार सुबह अबु धाबी के एक हॉस्पिटल से दुनिया से रुखसत हो गई। जब इमान इलाज के मुंबई आई थीं उन्होंने बॉलीवुड के दबंग सलमान खान से मिलने की इच्दा जताई थी।
जब सलमान के पिता सलीम खान को ये पता चहा तो उन्होंने कहा था, सलमान उनसे जरूर मिलने जाएंगे लेकिन यह हो सका। इमान इसी साल फरवरी में बेरियाट्रिक सर्जरी के लिए करीब दो महीने तक मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती थी।
जहां उनका वजन 500 से 250 किलो तक घट गया था। इसके बाद इमान की फैमिली उन्हें यूएई ले गई थी। इमान का निधन किडनी फेलियर्स और आंतों में जख्म की वजह से बताया जा रहा है। इलाज के लिए इमान जब भारत आईं तो उनकी एक और ख्वाहिश थी।
25 साल से नहीं निकली थी कमरे के बाहर
भारत में इलाज के लिए लाए आने से पहले इमान अहमद 25 साल से अलेक्जेंड्रिया स्थित अपने घर से बाहर नहीं निकली थी। एक दौर ऐसा भी था जब वह अपने भीमकाय आकार की वजह से बिस्तर से उठने या हिलने-डुलने में भी असमर्थ हो चुकी थी।
इसके बाद उन्होंने भारत में अपने इलाज के लिए मुंबई के एक अस्पताल मेें भर्ती कराया गया था। इमान जब पैदा हुई तब उनका वजन 5 किलो था। 11 साल की उम्र से उनका वजन बढ़ने लग गया था। इसके बाद वह कई और बीमारियों की चपेट में भी आ गई थी।
इस कारण बनीं दुनिया की सबसे भारी महिला
इमान के वजन बढ़ने की वजह रेयर जेनेटिक डिसऑर्डर था। उसके मोटापे के पीछे ‘एलएपीआर जीन’ में होमोजयगस मिसेंस वेरिएंट’ का पता चला था। इसी के चलते इमान मोटापे का शिकार हो गई।
वजन कम करने के लिए इमान की सर्जरी की गई थी। वजन 498 किलो से 250 किलो पर आ गया था। 25 साल से बिस्तर पर रहने के कारण उनके पैरों की मसल्स काफी कमजोर हो गई थीं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App