हैरतअंगेज: दुनिया की सबसे उम्रदराज मकड़ी की मौत
हैरतअंगेज करने वाली खबर ये है कि दुनिया में सबसे लंबे समय तक जीवित रहने वाली ज्ञात मकड़ी की 43 साल की उम्र में मौत हो गई। ऑस्ट्रेलिया में जनसंख्या अध्ययन के दौरान लंबे समय से इस मकड़ी पर नजर रखी जा रही थी।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 30 April 2018 9:56 PM GMT
हैरतअंगेज करने वाली खबर ये है कि दुनिया में सबसे लंबे समय तक जीवित रहने वाली ज्ञात मकड़ी की 43 साल की उम्र में मौत हो गई। ऑस्ट्रेलिया में जनसंख्या अध्ययन के दौरान लंबे समय से इस मकड़ी पर नजर रखी जा रही थी। अनुसंधानकर्ताओं ने यह जानकारी दी।
ये भी पढ़ें- सीएम चंद्रबाबू नायडू ने पूछा- क्या नरेंद्र मोदी को अपने वादे याद दिलाना गलत है?
‘पैसिफिक कंजर्वेशन बायोलॉजी ' में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार ‘ ट्रैपडुर मकड़ी ' ने मेक्सिको के तरानतुला मकड़ी के 28 साल तक जीने के रिकॉर्ड को तोड़ दिया था। अनुसंधानकर्ताओं ने बताया कि मकड़ी की मौत बूढ़े होने की वजह से नहीं हुई बल्कि उसे ‘ वास्प प्रजाति ' के एक कीड़े ने अपना शिकार बना लिए जाने के कारण हुई है।
ये भी पढ़ें- तेजस्वी बोले- लालू को वापस रांची अस्पताल भेजने के लिए AIIMS प्रशासन को मजबूर कौन कर रहा है?
अनुसंधानकर्ताओं ने इस मकड़ी का नाम गणना की दृष्टि से ‘ नंबर 16' रखा हुआ था। इस मकड़ी की वजह से वैज्ञानिकों को समूचे ऑस्ट्रेलिया में पाई जाने वाली मकड़ियों के व्यवहार को समझने में मदद मिली। आम तौर पर मकड़ियां 20 ही जीती हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story