Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

नए अरबपतियों में भारत और चीन टॉप पर: रिपोर्ट

रिपोर्ट में खुलासा किया गया, कि दुनिया में अरबपतियों की संख्या बढ़कर 1500 के पार हो गयी है।

नए अरबपतियों में भारत और चीन टॉप पर: रिपोर्ट
X

दुनिया में सबसे ज्यादा अरबपति अमेरिका में हैं लेकिन इस साल की रिपोर्ट में चौकाने वाले आकड़े सामने आए हैं। जिसमें भारत और चीन में नए अरबपतियों की संख्या में सबसे ज्यादा तेजी से इजाफा हुआ हैं।

पिछले साल दुनिया में अरबपतियों की संख्या बढ़कर 1500 के पार हो गयी है। यह 2015 की तुलना में 10 प्रतिशत अधिक है।

इसे भी पढें- फोर्ब्स अरबपति लिस्ट: ट्रंप 92 रैंक फिसले, बिल गेट्स लगातार 24वी बार पहले स्थान पर

स्विट्जरलैंड के मुख्य बैंक यूबीएस और पीडब्ल्यूसी की साझा वार्षिक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। रिपोर्ट के अनुसार, अरबपतियों की संख्या सबसे अधिक एशिया में बढ़ी है। नए बने अरबपतियों का तीन तिहाई हिस्सा भारत और चीन से है।

रिपोर्ट के अनुसार, कुल अरबपतियों में एशिया से 637 और अमेरिका से 563 रहे। यूरोप 342 अरबपतियों के साथ तीसरे स्थान पर रहा है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story