5 स्टार होटल से कम नहीं है यह जेल, खासियत जान दंग रह जाएंगे
दुनिया में एक ऐसी भी जेल है जहां कैदियों को 5 स्टार होटल के जैसी सुविधा मिलती है।

अक्सर हम जेल का नाम सुनकर ही डर जाते हैं। फिल्मों में दिखाया जाता है कि जेल कैसे खस्ताहाल होती है और वहां कितना अंधेरा होता है, जिसे देखकर ही रूह कांप जाए लेकिन एक ऐसी भी जेल है जहां कैदियों को 5 स्टार होटल के जैसी सुविधा मिलती है। यह सुनकर कोई भी कैदी यहां बड़ी खुशी-खुशी जाना चाहेगा।
कैदियों को 5 स्टार जैसी सुविधा देने वाली यह जेल नार्वे में हैं। जिसका नाम बेस्टॉय जेल है, यह नॉर्वे के ओस्लो तट से करीब 75 किमी दूर एक आईलैंड पर स्थित है। इस जेल में सिर्फ 115 कैदी ही रह सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- इंसानों को कैद कर के खूंखार जानवरों के बीच छोड़ देते हैं इस चिड़ियाघर में
कैदियों को मिलता है प्राइवेट रूम
बेस्टॉय जेल में रहना हर कैदी के लिए छुट्टियां बिताने जैसा ही होता है। यहां कैदियों को तमाम लक्जरी सुविधाएं दी जाती है। प्रत्येक कैदी का अपना अलग रूम होता है। हर कमरे में टीवी, फ्रिज, लैपट़प और साथ ही कैदियों को फोन यूज करने की भी छूट है।
घुड़सवारी और टेनिस की सुविधा
इस जेल में कैदियों को घुड़सवारी करने और टेनिस खेलने जैसी भी सुविधाएं दी जाती है।
कैदी लेते हैं सनबाथ
अक्सर जेल की चार दीवारी बहुत उंची बनाई जाती है, जिससे कैदी वहां से भाग न सके लेकिन बेस्टॉय जेल में ऐसा नहीं है। यहां के कैदी आराम से बाहर घूमने जाते हैं और आइलैंड पर सनबाथ लेते हैं, मछलियां पकड़ते है।
सर्वाधिक पढ़ी जाने वाली खबर- शर्मनाक: तीन महिलाओं ने 30 दिनों तक किया बलात्कार
कैदियों के परिजनों को गेस्टहाउस की सुविधा
इस जेल में कैदियों के परिवार वाले हफ्ते में दो दिन उनसे आकर मिल सकते हैं। परिवारवालों के लिए यहां गेस्टहाउस का भी इंतेजाम है। साथ ही साथ इस जेल में कैदियो को घर जाने के लिए छुट्टियां भी दी जाती है।
अब आप ही सोचिए कि ऐसी जेल में किसे आने का मन नहीं करेगा। बता दें कि नार्वे का पुनः अपराध करने की दर पूरी दुनिया में सबसे सबसे कम है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App