भारत का करारा जवाब- UN का समय बर्बाद कर रहा पाकिस्तान
UN के महासचिव एंटोनियो गुटेरस की एक रिपोर्ट पर बहस के दौरान लोधी ने लगाया भारत पर झूठा आरोप।

पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में फिर से भारत पर आरोप लगाया है कि वह जंग उसकाने के लिए पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक का झूठा दावा कर रहा है। इससे दुनिया में ये संकेत जा रहा हैं कि भारत अपने हितों को सुरक्षित रखने के लिए ऐसा कर रहा हैं। संयुक्त राष्ट्र महासभा में चर्चा के दौरान पाकिस्तान की स्थायी प्रतिनिधि मलीहा लोधी ने यह बात कही।
पाक के इस आरोप के जवाब में भारत ने कहा कि पाकिस्तान बार-बार एक ही बात दोहराकर संयुक्त राष्ट्र के कीमती समय बर्बाद कर रहा है। गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले भी पाकिस्तान की संयुक्त राष्ट्र में स्थायी प्रतिनिधि मलीहा लोधी ने यूएन में एक लड़की का फोटो पेश किया था। उस फोटो को लेकर अंतरराष्ट्रीय मंच पर पाक की फजीहत भी हुई थी।
इसे भी पढें: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्विटर के सीओ को लगाई फटकार, दी धमकी
बता दें कि पाकिस्तान ने जिस फोटो में पैलेट गन का शिकार हुई कश्मीरी लड़की बताया था, असलियत में वो कश्मीरी नहीं, फलिस्तीनी लड़की का फोटो था।
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरस की एक रिपोर्ट पर बहस के दौरान लोधी ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक का दावा और भारत की ओर से एलओसी के पार इस तरह के कार्रवाई फिर करने की धमकी दिये जाने पर संयुक्त राष्ट्र चार्टर की निषेधाज्ञा का साफ उल्लंघन हो रहा है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App