Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

अमेरिका : विकीलीक्‍स फाउंडर जूलियन असांज के खिलाफ कोर्ट में केस दर्ज

विकिलीक्स के संस्थापक जूलियन असांज पर अमेरिकी अदालत में आरोप लगाए गए हैं। असांज ने साल 2010 में बड़ी संख्या में अमेरिकी गोपनीय दस्तावेजों को सार्वजनिक किया था।

अमेरिका : विकीलीक्‍स फाउंडर जूलियन असांज के खिलाफ कोर्ट में केस दर्ज
X

विकिलीक्स के संस्थापक जूलियन असांज पर अमेरिकी अदालत में आरोप लगाए गए हैं। असांज ने साल 2010 में बड़ी संख्या में अमेरिकी गोपनीय दस्तावेजों को सार्वजनिक किया था।

विकिलीक्स के संस्थापक जूलियन असांज पर अमेरिकी अदालत में आरोप लगाए गए हैं। असांज ने साल 2010 में बड़ी संख्या में अमेरिकी गोपनीय दस्तावेजों को सार्वजनिक किया था। विकिलीक्स ने बताया कि अभियोजकों ने अदालत में असांज के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है।

ये भी पढ़ें - Gaja Cyclone: 76 हजार लोगों को भेजा सुरक्षित स्थानों पर, जानें चक्रवाती तूफान गज से जुड़ी 5 अहम बातें

असांज के खिलाफ कौन से आरोप लगाए गए हैं, इसकी अभी तक कोई सूचना नहीं है। विकिलीक्स ने टि्वटर पर लिखा कि अमेरिका के न्याय विभाग ने दुर्घटनावश विकिलीक्स के प्रकाशक जूलियन असांज के खिलाफ सीलबंद रखे गए आरोपों (आरोपों का मसौदा) का खुलासा किया जो इससे असंबद्ध किसी मामले में कट एंड पेस्ट की गलती प्रतीत होती है।

सहायक अमेरिकी अटॉर्नी केलेन ड्वेयर ने असांज के खिलाफ आरोप लगाए जाने का अनजाने में खुलासा किया जो अब भी सीलबंद हैं। अटॉर्नी ने किसी दूसरे मामले में आरोप पत्र दायर किया था।

बता दें कि न्यायाधीश से इसे सीलबंद रहने का अनुरोध किया। ड्वेयर ने लिखा कि आरोपों को असांज की गिरफ्तारी तक सीलबंद रखने की जरूरत। उनकी इस बात को मान लिया गया। फिलहाल अभी तक असांज को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story