महाराष्ट्रः ओले पड़ने से 2 लोगों की मौत और 2 महिलाएं घायल, फसलों को भारी नुकसान
महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में बेमौसम ओलावृष्टि और भारी बारिश होने के कारण दो व्यक्ति की मौत हो गयी। साथ ही यहां फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है।

महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में बेमौसम ओलावृष्टि और भारी बारिश होने के कारण दो व्यक्ति की मौत हो गयी। साथ ही यहां फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। राज्य सरकार के अधिकारियों के मुताबिक, बारिश संबंधी घटनाओं की वजह से 2 महिलाएं घायल भी हुई हैं।
Rain and hailstorm lashed #Maharashtra's Jalna, yesterday afternoon. The sudden weather change has partially damaged crops & other property. pic.twitter.com/Sg1n1xEKYb
— ANI (@ANI) February 12, 2018
यह भी पढ़ें- सुंजवान आतंकी हमला: घायल गर्भवती महिला ने दिया बच्ची को जन्म, सेना का किया शुक्रिया
वहीं नांदुबार, धुले, बीड और जलना जिलों में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि हुई। राज्य के राजस्व विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक, इस व्यापक क्षेत्र में सुबह 7.30 बजे से ओलावृष्टि शुरू हुई और यह आधे घंटे तक लगातार जारी रही।
बता दें कि मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत में भी ओलावृष्टि और आंधी-तूफान का अनुमान है। साथ ही मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश और ओले गिरने की भी खबर है।
वहीं हरियाणा और पंजाब में न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़त हुई है लेकिन कई हिस्सों में अब भी ठंड का कहर जारी है। मौसम विभाग के एक अधिकारी के अनुसार, यहां पारा तीन डिग्री तक बढ़ा लेकिन राज्य में अब भी ठंड है। पंजाब के लुधियाना में न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री अधिक 8.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।
Rain and hailstorm lashed Sehore, Vidisha, Hoshangabad, Guna, Rajgarh, Harda, Betul and Raisen districts of #MadhyaPradesh yesterday. The sudden weather change has damaged crops in these districts. pic.twitter.com/TDPVLXy5kc
— ANI (@ANI) February 12, 2018
वहीं पटियाला में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अमृतसर में 6.2 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया है। जबकि हलवारा और फरीदकोट में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक क्रमश: 10.7 डिग्री सेल्सियस और 9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री से. दर्ज किया गया तो वहीं गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री से. दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार, कश्मीर घाटी में भी हल्की बारिश व बर्फबारी होने की संभावना है। वहीं घाटी और लद्दाख क्षेत्र में रविवार को भी तापमान हिमांक बिंदु से नीचे दर्ज किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटों के दौरान हम घाटी में हल्की बारिश और बर्फबारी की उम्मीद कर रहे हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App