सेना अध्यक्ष बिपिन रावत ने बताया, क्यों हथियार उठा रहे हैं कश्मीरी बच्चे
बिपिन रावत ने माना की घाटी का कुछ इलाका समस्याग्रस्त है।

घाटी में फैले तनाव को कम करने के लिए सेना हर संभव कदम उठा रही है। ये बयान और किसी का नहीं बल्कि सेना प्रमुख बिपिन रावत का है। उन्होंने ने कहा कि घाटी में काबू पाने के लिए हर संभव कदम उठाया जा रहा है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि हमें आम नागरिकों की जान की परवाह है और हम सुनिश्चित करते हैं कि मानवाधिकारों का उल्लखंन ना हो।
We care about human life and make sure human rights are not violated: Army Chief General Bipin Rawat on situation in #Kashmir pic.twitter.com/FgdwNgMAtH
— ANI (@ANI_news) June 17, 2017
सेना प्रमुख ने माना कि कश्मीर का कुछ हिस्सा समयस्याग्रस्त है। जिनपर जल्द ही काबू पा लिया जाएगा।
सेनाध्यक्ष ने कहा कि गलत जानकारियां घाटी के युवाओं को हथियार उठाने के लिए उकसा रही हैं। उन्होंने कहा, ”कुछ गलत जानकारिया जेएंडके के लोगों के बीच फैलाई जा रही हैं और शायद इसी वजह से युवा पीढ़ी हथियार उठा रही हो।”
सेनाध्यक्ष का बयान ऐसे वक्त में आया है जब नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता छात्रों पर पेलेट गन्स के इस्तेमाल के खिलाफ विधानसभा के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। हाल ही में सेना प्रमुख ने ऐलान किया था कि लड़ाई में अब महिला सैनिकों को भी शामिल किया जाएगा।
श्रीनगर और कश्मीर के अन्य हिस्सों में प्रशासन ने शनिवार को प्रतिबंध लगा दिया। यह प्रतिबंध अलगाववादियों द्वारा आहूत प्रदर्शनों के मद्देनजर लगाया गया है। श्रीनगर जिला मजिस्ट्रेट फारुक अहमद लोन ने बताया कि रैनवाड़ी, खानयार, नौहट्टा, एम.आर.गंज और सफा कदल में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबंध लगाए गए हैं। पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिसबल (सीआरपीएफ) के जवानों की भारी तैनाती की गई है। बारामूल और बनिहाल के बीच रेल सेवाएं रद्द कर दी गई हैं। कश्मीर विश्वविद्यालय में शनिवार को होने वाली परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं।
दुकानों, सार्वजनिक परिवहन के साधन और शैक्षणिक संस्थान भी शुक्रवार को बंद रहे। लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर जुनैद मट्टू और उसके सहयोगी की अनंतनाग जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मौत हो गई थी। सुरक्षाबलों की गोलीबारी में प्रदर्शन कर रहे दो लोगों की मौत हो गई थी, ये प्रदर्शनकारी मुठभेड़ स्थल का घेराव कर रहे सुरक्षाबलों पर पथराव कर रहे थे। इन प्रदर्शनों में दो दर्जन प्रदर्शनकारी घायल हुए।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App