पाकिस्तान में वेयरहाउस की इमारत ध्वस्त, 10 लोगों की मौत
सुक्कुर शहर के उपायुक्त रहीम बक्श मैतलो ने बताया कि इमारत जब ध्वस्त हुई तब वहां करीब 40 लोग काम कर रहे थे।

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में आज वेयरहाउस की एक इमारत ध्वस्त होने से छह महिलाओं सहित कम से कम दस लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए।
पुलिस ने बताया कि सुक्कुर शहर के रोहरी इलाके में स्थित वेयरहाउस की इमारत की छत पर खजूर बनाने का काम चल रहा था। अचानक भट्टी में धमाका हुआ और इमारत ध्वस्त हो गई। मरने वालों में दो बच्चियां, छह महिलाएं शामिल हैं। घायलों में किशोर और महिलाएं भी हैं।
यह भी पढ़ें- राष्ट्रपति भवन में मीडिया को अनुमति नहीं देने पर राहुल गांधी का तंज, कहा- 'अच्छे दिन आ गये'
सुक्कुर के उपायुक्त रहीम बक्श मैतलो ने बताया कि इमारत जब ध्वस्त हुई तब वहां करीब 40 लोग काम कर रहे थे। उन्होंने बताया बचाव अभियान जारी है। कुछ लोग मलबे में दबे हो सकते हैं।ृ
इनपुट भाषा
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App