मालदीव में विवादित राष्ट्रपति चुनाव के लिये मतदान जारी, विपक्षी पार्टी के ऑफिस पर छापा
भारत और चीन दोनों के लिए सामरिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण मालदीव में राष्ट्रपति चुनाव के लिये रविवार को मतदान शुरू हो गया है। मालदीव चुनाव पर भारत और चीन दोनों नजरे लगाए हुए हैं।

भारत और चीन दोनों के लिए सामरिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण मालदीव में राष्ट्रपति चुनाव के लिये रविवार को मतदान शुरू हो गया है। मालदीव चुनाव पर भारत और चीन दोनों नजरे लगाए हुए हैं।
हालांकि कि मालदीव का ये चुनाव कई मायनों में बेहद बेहद विवादास्पद है। जानकारी के मुताबिक अभी मतदान शुरू होने के कुछ ही घंटे पहले मालदीव की मख्य विपक्षी पार्टी प्रचार मुख्यालय पर पुलिस ने छापा मारा था।
इसे भी पढ़ें- वेटिकन ने बिशप की नियुक्तियों पर चीन के साथ किया ऐतिहासिक समझौता
अधिकारियों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने बताया कि सुबह से ही सैकड़ों पुरुष और महिलाएं अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिये राजधानी माले में मतदान केंद्रों पर कतारों में खड़े दिखाई पड़े।
मालदीव में राष्ट्रपति के चुनाव के लिए मतदान सुबह आठ बजे शुरू हुआ था। चुनाव में राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन का उनके मुख्य प्रतिद्वंद्वी इब्राहिम मोहम्मद सोलिह से मुकाबला है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App