चौथी बार रूस के राष्ट्रपति बने व्लादिमीर पुतिन, 76 प्रतिशत वोट से जीते
व्लादिमीर पुतिन चौथी बार रूस के राष्ट्रपति बनेंगे। व्लादिमीर पुतिन ने राष्ट्रपति चुनाव में 76 प्रतिशत वोट हासिल किए। जबकि दूसरे नंबर पर कम्युनिस्ट पार्टी के ग्रुडिनिन को 12 प्रतिशत ही वोट मिले।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 19 March 2018 8:36 AM GMT
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन बड़े अंतर से जीत गए हैं। व्लादिमीर पुतिन चौथी बार रूस के राष्ट्रपति बनेंगे। व्लादिमीर पुतिन ने राष्ट्रपति चुनाव में 76 प्रतिशत वोट हासिल किए। जबकि दूसरे नंबर पर कम्युनिस्ट पार्टी के ग्रुडिनिन को 12 प्रतिशत ही वोट मिले।
इसे भी पढ़ेंः लड़की ने पार की सारी हदे, प्लेन के टॉयलेट में अनजान लड़के के साथ मिली ऐसी हालत में
व्लादिमीर पुतिन चुनाव के परिणाम आने के बाद उन्होंने अपने समर्थकों को धन्यवाद कहा है। व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि यह चुनाव परिणाम बताते हैं कि लोगों का देश में और विकास के प्रति विश्वास और उम्मीद है।
राष्ट्रपति का 6 साल का कार्य
पुतिन साल 2000 से रूस के राष्ट्रपति का पद संभाल रहे हैं। लगातार चौथी बार उन्हें जीत मिली है। 6 साल बाद करीब 11 करोड़ वोटर ने रूस के चुनाव में हिस्सा लिया था।
रूस के समय के मुताबिक वोटिंग सुबह 8 बजे से शुरू हुई और करीब 10 बजे तक चली थी। चुनाव में व्लादिमीर पुतिन के अलावा 7 अन्य उम्मीदवारों ने दावा ठोका था। हालांकि ये सातों उम्मीदवार डमी थे।
साल 2000 में उन्होंने पहली बार चुनाव लड़ा था। 53 फीसदी वोट पाकर उन्होंने जीत हासिल की थी। हालांकि मीडिया पर कड़े प्रतिबंध लगाने की वजह से पुतिन की आलोचना भी होती रहती है। बता दें कि रूस में राष्ट्रपति पद का कार्यकाल 6 साल का होता है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story