Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

अमेरिका के वार्ता की तिथि आगे बढ़ाने के बाद पुतिन ने ट्रंप को दिया न्यौता

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अपने देश आने का न्यौता दिया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह अमेरिका जाने के लिए भी तैयार हैं।

अमेरिका के वार्ता की तिथि आगे बढ़ाने के बाद पुतिन ने ट्रंप को दिया न्यौता
X

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अपने देश आने का न्यौता दिया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह अमेरिका जाने के लिए भी तैयार हैं।

अमेरिका ने क्रेमलिन प्रमुख के साथ होने वाली नई शिखर वार्ता को अगले साल के लिए टाल दिया था जिसके बाद पुतिन ने यह दिखाने की कोशिश की है कि वह इस बात से जरा भी प्रभावित नहीं हुए हैं।
हेलसिंकी शिखर वार्ता के बाद ट्रंप के साथ हुए संवाददाता सम्मेलन में कही गई बातों ने अमेरिका में राजनीतिक संकट पैदा कर दिया था।
पुतिन ने कहा कि दोनों नेता इस साल के अंत में अर्जेन्टीना में होने वाली शिखर वार्ता से इतर और संभवत : अन्य स्थानों पर मुलाकात करेंगे। जोहानिसबर्ग में ब्रिक्स समूह के नेताओं की शिखर वार्ता के बाद पुतिन ने संवाददाताओं से कहा, “मैं अमेरिका जाने के लिए तैयार हूं।”
साथ ही उन्होंने कहा कि वह ट्रंप को रूस आने के लिए भी आमंत्रित कर चुके हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story