Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

दुनिया के सबसे ताकतवर नेता में से एक व्लादिमीर पुतिन , अपनी नीतियों से ज्यादा विवादों के लिए फेमस

व्लादिमीर पुतिन की गिनती दुनिया के सबसे ताकतवर नेताओं में होती है। उन्हें रूस में इस बार 76 फीसदी वोट मिले है। व्लादिमीर पुतिन जनता अपने शख्सियत से तो लोकप्रिय है ही पर ये अपने विवादित बयान से भी अक्सर लोंगो के बीच चर्चा का विषय बनें रहते हैं।

दुनिया के सबसे ताकतवर नेता में से एक व्लादिमीर पुतिन , अपनी नीतियों से ज्यादा विवादों के लिए फेमस
X

रूस में चौथी बार व्लादिमीर पुतिन राष्ट्रपति चुने गए है। व्लादिमीर पुतिन की गिनती दुनिया के सबसे ताकतवर नेताओं में होती है। उन्हें रूस में इस बार 76 फीसदी वोट मिले है। व्लादिमीर पुतिन जनता अपने शख्सियत से तो लोकप्रिय है ही पर ये अपने विवादित बयान से भी अक्सर लोंगो के बीच चर्चा का विषय बनें रहते हैं।

क्या है उनके विवादित बयान

इसे भी पढ़े: चौथी बार रूस के राष्ट्रपति बनने पर व्लादिमिर पुतिन को चीन से लेकर अमेरिका ने दी बधाई, जानें क्या कहा

रूस की सेक्स वर्कर्स दुनिया की सबसे बेहतरीन

जनवरी 2017 में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन सोशल मीडिया पर अपने विवादित बयान की वजह से छाए रहें थे। उनका विवादित बयान जो उन्होंने एक इंटरव्यू् के दौरान दिया था। इस इंटरव्यू में पुतिन ने कहा था कि रूस की सेक्स वर्कर्स दुनिया की सबसे बेहतरीन सेक्स वर्कर्स होती हैं।

पुतिन ने ये बात अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सेक्स टेप विवाद के सवाल पर कही थी। जिसके बाद उनकी मीडिया में काफी किरकिरी हुई।

इसे भी पढ़े:एनडीए और भाजपा पर जमकर बरसे चंद्रबाबू नायडू, कहा- आंध्रप्रदेश और मुसलमानों के साथ नहीं किया न्याय

आपको बता दें पिछले चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की राष्ट्रपति उम्मीदवार रहीं हिलेरी क्लिंटन ने अपने दावों पर खुफिया रिपोर्ट का हवाला दिया।

उन्होंने बताया कि पुतिन ने 2016 के राष्ट्रपति चुनाव में उन्हें नुकसान पहुंचाने और ट्रंप अभियान को बढ़ावा देने के लिए रूसी अभियान को प्रत्यक्ष निर्देश दिया था।

हिलेरी क्लिंटन ने ये भी कहा कि पुतिन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के जरिए जो कुछ चाहते थे, उनमें से कुछ उन्हें हासिल हो चुका है, लेकिन रूस को वह सबकुछ हासिल नहीं हो सकता है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story