Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

लंदन कोर्ट में नहीं हाजिर हुए विजय माल्या, वकील ने ईडी के नोटिस पर दिया बयान

ब्रिटेन में एक कोर्ट में भारतीय कारोबारी विजय माल्या पर प्रत्यर्पण का केस चल रहा है। जिस मामले में उन्हें कोर्ट में हाजिर होना था।

लंदन कोर्ट में नहीं हाजिर हुए विजय माल्या, वकील ने ईडी के नोटिस पर दिया बयान
X

भारत से विदेश भागे बिजनेसमैन विजय माल्या की मुश्किलें इन दिनों कम होने का नाम नहीं ले रही है। इन दिनों वो लंदन में कोर्ट के चक्कर काट रहे हैं। खबर है कि ब्रिटेन में एक कोर्ट में माल्या पर प्रत्यर्पण का केस चल रहा है। जिस मामले में उन्हें कोर्ट में हाजिर होना था।

मीडिया रिपोट् के मुताबिक, विजय माल्या के वकील अमित देसाई ने माल्या के कोर्ट नहीं पहुंचने के बारे में बताया साथ ही उन्होंने ईडी के नोटिस को लेकर भी नया दावा किया है।

वकील ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय की तरफ से विजय माल्या को नोटिस भी भेजे गए। लेकिन वो सभी सही पते पर नहीं पहुंचे। उन्होंने कोर्ट में जज से सामने कहा कि ईडी ने माल्या को जो भी अबतक नोटिस भेजे हैं। वो गलत पते पर भेजे गए हैं। जिसकी वजह से उन्हें कोई नोटिस नहीं मिला। इस दौरान जज और वकील के बीच काफी देर तक बहस हुई।

बता दें कि विदेश भागे विजय माल्या पर 9 हजार करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामले चल रहा है। तो वहीं दूसरी तरफ ईडी ने माल्या की 12500 करोड़ की संपत्ति नीलामी के लिए जुटा ली है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story