Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

शराब कारोबारी विजय माल्या को बड़ा झटका, ब्रिटेन में प्रोपर्टी हुई फ्रीज

भारत से भागे शराब कारोबारी विजय माल्या को बड़ा झटका लगा है।

शराब कारोबारी विजय माल्या को बड़ा झटका, ब्रिटेन में प्रोपर्टी हुई फ्रीज
X

भारत से भागे शराब कारोबारी विजय माल्या को बड़ा झटका लगा है। ब्रिटेन की एक कोर्ट ने माल्या की प्रोपर्टी को फ्रीज कर दिया है।

कोर्ट ने फ्रीज करने के बाद कहा कि आपको हर हफ्ते खर्चे के लिए कुछ पैसा मिलेगा। माल्या को 6,700 डॉलर यानी करीब 4.35 लाख रुपए ही मिलेगा।

इसे भी पढ़ें- गुजरात चुनाव: पहले चरण के लिए 89 सीटों पर मतदान जारी, सीएम रूपाणी की जनता से बड़ी अपील

जानकारी के लिए बता दें कि लंदन के कोर्ट ने भारतीय अदालत के फैसले को मानते हुए यह ऑर्डर दिया है। भारत की तरफ से माल्या के प्रत्यर्पण को लेकर कई बार अपील की जा चुकी है।

लंदन में विजय माल्या को दो बार गिरफ्तार किया जा चुका है। पहली बार 18 अप्रैल को और दूसरी बार 3 अक्टूबर को मनी लॉन्ड्रिंग केस में लेकिन दोनों ही बार उन्हें जमानत भी मिल गई।

इसे भी पढ़ें- गुजरात चुनाव: पहले चरण का मतदान आज, इन दिग्गजों की साख लगी है दावं पर

बता दें कि माल्या पर 17 बैंकों के 9,432 करोड़ रुपए बकाया हैं। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह पिछले साल 2 मार्च को देश छोड़कर भाग गया था। जिसके बाद वो लंदन में रह रहा है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story