मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार विजय माल्या को चंद मिनटों में मिली जमानत
मनी लॉन्ड्रिंग में फरार चल रहे भारतीय कारोबारी विजय माल्या को गिरफ्तार किया गया था।

बैंकों के कर्जदार विजय माल्या को लंदन में गिरफ्तार करने के कुछ ही मिनटों बाद जमानत मिल गई। मनी लॉन्ड्रिंग में फरार चल रहे भारतीय कारोबारी विजय माल्या को गिरफ्तार किया गया था। माल्या की गिरफ्तार ब्रिटेन की राजधानी लंदन में की गई थी। भारत के लिए यह बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।
#FLASH: Vijay Mallya arrested in London in connection with an ongoing case. pic.twitter.com/W4RIKTvN2l
— ANI (@ANI) October 3, 2017
भारत सरकार ब्रिटेन सरकार पर लगातार दवाब बनाए हुए थी। शराब कारोबारी विजय माल्या को लंदन में गिरफ्तार किया गया है। माल्या पर भारत के कई बैंकों के 9 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का कर्ज है। इसे चुकाने की बजाए माल्या देश छोड़कर लंदन में जा बसे।
गिरफ्तारी के बाद अब माल्या को लंदन समयानुसार 2 बजे वेस्टमिनिस्टर मेजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी। हो सकता है कि अब माल्या को भारतीय एजेंसी के हवाले कर दिया जाए।
Vijay Mallya will appear before Westminster Magistrates' Court at 2 PM (London time)
— ANI (@ANI) October 3, 2017
देनदारी के मामले में कोर्ट माल्या को पहले ही भगोड़े घोषित कर चुकी है। कोर्ट ने इससे पहले माल्या को रकम चुकाने के लिए काफी समय दिया था। माल्या के चुपचाप विदेश भागने को लेकर भाजपा की केंद्र सरकार को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था।
माल्या को अपनी कंपनी किंगफिशर एयरलाइंस का ही 9000 करोड़ रुपये का कर्ज चुकाना है। इस कर्ज एसबीआई के नेतृत्व में 17 बैंकों के ग्रुप ने विमान परिचालन के लिए दिया था। लेकिन, यह कंपनी भी घाटे के चलते बंद करनी पड़ी।
भारत ने लगातार ब्रिटेन सरकार से माल्या के प्रत्यर्पण की गुजारिश कर रही थी। खास बात यह है कि इससे पहले भी माल्या को इसी साल 18 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन उन्हें जल्द ही जमानत मिल गई थी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App