प्रत्यर्पण मामले में सुनवाई के लिए लंदन कोर्ट पहुंचे माल्या, भारत में बताया जान का खतरा
विजय माल्या की बंद पड़ी किंगफिशर एयरलाइंस पर विभिन्न बैंकों का करीब 9,000 करोड़ रुपए का कर्ज बकाया है।

भारत के विवादित शराब व्यवसायी विजय माल्या प्रत्यर्पण मुकदमे से पहले की सुनवाई के लिए सोमवार को लंदन की एक अदालत पहुंचे।
विजय माल्या फिलहाल भारत प्रत्यर्पण के मामले में जमानत पर हैं। कोर्ट ने इससे पहले माल्या को प्रत्यर्पण मामले की सुनवाई शुरू होने तक अदालत में हाजिर होने से छूट दी गई थी।
#WATCH Vijay Mallya says, 'we all very diligently come to Court' after appearing in London's Westminster Court today. pic.twitter.com/JJRlmA2cOQ
— ANI (@ANI) November 20, 2017
भारत में बैंकों का कर्ज नहीं चुकाने के बाद माल्या यहां से भागकर लंदन में रह रहे है। इस मामले में माल्या ने कई बार कहा है कि मैंने कुछ भी गलत नहीं किया।
लंदन कोर्ट में पेशी के बाद पत्रकारों से बातचीत में माल्या ने बताया कि उन्हें भारत में जान का खतरा हो सकता है।
आपको बता दें कि विजय माल्या की बंद पड़ी एयरलाइंस किंगफिशर पर विभिन्न बैंकों का करीब 9,000 करोड़ रुपए का कर्ज बकाया है।
इसके लिए माल्या के खिलाफ भारत में धोखाधड़ी का केस चल रहा है। विजय माल्या साल 2016 से ही भारत छोड़ कर ब्रिटेन में रह रहा हैं। इस मामले में चार दिसंबर को सुनवाई शुरू होगी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App