बच्चे को सड़क पर घसीटते लेकर गई मां, वीडियो देख लोगों का दिल दहला
महिला ने बच्चे के गले में पट्टा भी बांध रखा है।

सोशल मीडिया पर दिल दहला देने वाला एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला छोटे से बच्चे को सड़क पर घसीटती हुई ले जा रही है।
इतना ही नहीं, महिला ने बच्चे के गले में पट्टा भी बांध रखा है जिसके साथ वो उसे खींच रही है। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर तूफान खड़ा कर दिया है। लोग यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि कोई इंसान इतना निर्दयी कैसे हो सकता है। वीडियो इंग्लैंड के लिवरपूल का बताया जा रहा है।
ये वीडियो बुधवार को ट्विटर पर एक जो कैन नाम के लड़के ने डाली थी। जो ने कहा उन्हें ये देख कर उन्हें यकीन नहीं हुआ कि एक महिला वाकई में ऐसा कर रही है। उन्होंने कहा कि महिला इस बच्चे के साथ चल रही थी और तभी बच्चा गिर जाता है।
महिला ने देखा कि बच्चा गिर गया है लेकिन वो फिर भी चलती रही। महिला की शर्मनाक हरकत केवल यही नहीं थी, उसने बच्चे के गले में एक पट्टा भी बांध रखा है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App