एशिया-यूरोप सम्मेलन में भाग लेने के लिए बेल्जियम रवाना हुए उपराष्ट्रपति नायडू
उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू 12वें एशिया-यूरोप सम्मेलन में भाग लेने के लिए बुधवार को बेल्जियम रवाना हुए। एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार नायडू बैठक से इतर कई देशों के शासनाध्यक्षों के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे। इस बैठक में 51 देशों के शासनाध्यक्षों और राष्ट्राध्यक्षों के भाग लेने की संभावना है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 18 Oct 2018 7:46 AM GMT
उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू 12वें एशिया-यूरोप सम्मेलन में भाग लेने के लिए बुधवार को बेल्जियम रवाना हुए। एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार नायडू बैठक से इतर कई देशों के शासनाध्यक्षों के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे। इस बैठक में 51 देशों के शासनाध्यक्षों और राष्ट्राध्यक्षों के भाग लेने की संभावना है।
सम्मेलन में जलवायु परिवर्तन से लेकर आतंकवाद तक से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा होने की संभावना है। इस सम्मेलन को एशिया और यूरोप के बीच व्यापार, निवेश, सुरक्षा और पर्यटन के क्षेत्र में संवाद और सहयोग का सबसे बड़ा मंच माना जाता है। नायडू ऑस्ट्रिया, पुर्तगाल, स्विट्जरलैंड और अन्य देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।
वह एंटवर्प के विलरिज्क में जैन सांस्कृतिक केंद्र में भारतीय समुदाय को संबोधित करेंगे और महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story