धमकी: अमेरिका ने सभी देशों से 4 नवंबर तक ईरान से कच्चे तेल का आयात बंद करने को कहा
अमेरिका ने चेताया है कि जो देश 4 नवंबर तक ईरानी से कच्चे तेल की खरीद बंद नहीं करते हैं तो उन्हें नए सिरे से अमेरिकी आर्थिक प्रतिबंधों का सामना करना पड़ेगा।

अमेरिका ने आज दुनिया के देशों से ईरान से कच्चे तेल का आयात चार नवंबर तक रोकने को कहा है। अमेरिका ने चेताया है कि यदि वे चार नवंबर तक ईरानी कच्चे तेल की खरीद बंद नहीं करते हैं तो उन्हें नए सिरे से अमेरिकी आर्थिक प्रतिबंधों का सामना करना पड़ेगा।
विदेश विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दुनिया के देशों को आगाह किया, हम इस मामले में कोई छूट नहीं देंगे। अधिकारी ने कहा कि ईरान पर घेरा कसना हमारी शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा प्राथमिकता है।
ओपेक देशों को भारत की चेतावनी
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 10 लाख बैरल प्रतिदिन का उत्पादन बढ़ाकर मांग की पूर्ति करने का वादा करने वाले ओपेक देशों को भारत ने चेतावनी दी है। भारत ने कहा यदि कच्चे तेल के दाम लगातार बढ़ते हैं तो इसकी मांग में 10 लाख बैरल प्रतिदिन तक की गिरावट आ सकती है।
यह उन कारणों में एक बड़ा कारण रहा जिसके बाद तेल निर्यातक देशों के संगठन (ओपेक) ने कच्चे तेल के दाम में गिरावट लाने के लिये उत्पादन बढ़ाने की पहल की।
पिछले सप्ताह वियेना में ओपेक की बैठक के दौरान पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और उनकी टीम में शामिल अधिकारियों ने दुनिया के सबसे ताकतवर तेल उत्पादक देशों के इस संगठन के समक्ष उपभोक्ताओं का पक्ष रखा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App