Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

ट्रंप की सीमा नीति के खिलाफ प्रदर्शन करने पर भारतीय मूल की महिला सांसद गिरफ्तार

ट्रंप प्रशासन की नीति के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान पहली भारतीय-अमेरिकी महिला सांसद प्रमिला जयपाल को गिरफ्तार कर लिया गया।

ट्रंप की सीमा नीति के खिलाफ प्रदर्शन करने पर भारतीय मूल की महिला सांसद गिरफ्तार
X

ट्रंप प्रशासन की ‘अमानवीय' सीमा नीति के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान प्रतिनिधि सभा के लिये निर्वाचित पहली भारतीय-अमेरिकी महिला सांसद प्रमिला जयपाल को गिरफ्तार कर लिया गया। जयपाल और उनके समूह ने कल देशभर में ‘जबर्दस्त प्रदर्शन' की योजना बनाई है।

ट्रंप प्रशासन की विवादित नीति के कारण करीब 2,000 बच्चों को उनके माता-पिता और अभिभावकों से अलग होना पड़ा। इसका लोगों ने भारी विरोध किया। जयपाल (52) को 500 अन्य महिलाओं के साथ कल कैपिटल हिल में गिरफ्तार किया गया।

जयपाल ने कहा कि परिवारों को अलग करने वाली डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन की नीति के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान 500 से अधिक महिलाओं के एक समूह के साथ उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें उनके सविनय अवज्ञा के कदम के तहत हार्ट सीनेट ऑफिस बिल्डिंग में धरना को लेकर गिरफ्तार किया गया।

2016 में वाशिंगटन स्टेट से प्रतिनिधि सभा के लिए निर्वाचित जयपाल ने कहा, ‘‘पूरे देश से आयी ये महिलाएं जानती हैं... वे समझती हैं कि यह राजनीति से परे है, यह सही और गलत के बारे में है। हमें कदम उठाना होगा और खुद को आगे आना होगा।'

उन्होंने कहा कि 30 जून को वे लोग एक बार फिर सड़कों पर उतरेंगे।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story