Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

ईरान से तेल आयात पर अमेरिका का बैन, भारत समेत इन 8 देशों को मिली छूट

अमेरिका द्वारा ईरान पर 5 नवंबर को तमाम प्रतिबंध लगा दिए हैं। लेकिन वहीं चाबहार पोर्ट प्रोजेक्ट को राहत दी गई है। इसके अलावा अमेरिका ने चाबहार पोर्ट के विकास के लिए भारत को कुछ खास प्रतिबंधों से छूट भी दी है।

ईरान से तेल आयात पर अमेरिका का बैन, भारत समेत इन 8 देशों को मिली छूट
X

अमेरिका द्वारा ईरान पर 5 नवंबर को तमाम प्रतिबंध लगा दिए हैं। लेकिन वहीं चाबहार पोर्ट प्रोजेक्ट को राहत दी गई है। इसके अलावा अमेरिका ने चाबहार पोर्ट के विकास के लिए भारत को कुछ खास प्रतिबंधों से छूट भी दी है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ये प्रतिबंध भारत और चीन सहित कुल 8 देशों में नहीं लागू हुआ है। भारत ईरान से पेट्रोलियम पदार्थ खरीद सकता है। बता दें कि ईरान के पेट्रोलियम पदार्थों और बैंकिंग सेक्टर को बैन किया गया है।
इस लिस्ट में बाद करें तो अमेरिका ने भारत और चीन के समेत जापान, इटली, ग्रीस, दक्षिण कोरिया, ताईवान और टर्की जैसे देशों को छुट दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने 2015 में हुए परमाणु समझौते के तहत ईरान पर लगाए गए सभी प्रतिबंध वापस लगा दिए हैं। जिससे भारत को राहत मिली है।
जानकारी के लिए बता दें कि भारत पेट्रोलियम पदार्थों के आयात का 18 प्रतिशत ईरान से खरीदता है। बाकि वो खुद नेचुरल निकालता है। वहीं दूसरी तरफ अमेरिका ने जिन देशों पर प्रतिबंद लगाया हुआ है। उनके खिलाफ एक निर्देश जारी किया गया है।
बता दें कि इन प्रतिबंधों के तहत अमेरिका ने उन देशों के खिलाफ भी कठोर कदम उठाने की बात कही है जो ईरान के साथ कारोबार करेंगे।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story