इराक में अमेरिकी सैन्य हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, सात सैन्यकर्मियों की मौत
अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि सिकोरस्की एचएच-60 पेव हॉक हेलीकॉप्टर के हादसे की वजह दुश्मन की गतिविधियां नहीं लगती।

अमेरिका का एक सैन्य हेलीकॉप्टर पश्चिम इराक में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हेलीकॉप्टर में सवार सात सैन्य कर्मी मारे गए। एक रक्षा अधिकारी ने आज बताया कि यह इराक से सीरिया जा रहा एक नियमित सैन्य परिवहन अभियान था।
उन्होंने कहा कि हेलीकॉप्टर में सात लोग सवार थे, समझा जाता है कि वे सब मारे गए। एक दूसरे अधिकारी ने कहा कि गुरूवार को हुए हादसे में मारे गए लोगों में चार वायुसेना कर्मी शामिल थे।
यह भी पढ़ें- कर्नाटक में चुनाव से पहले वीरप्पा मोइली के ट्वीट ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किलें!
अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि सिकोरस्की एचएच-60 पेव हॉक हेलीकॉप्टर के हादसे की वजह दुश्मन की गतिविधियां नहीं लगती। वायुसेना तलाश एवं बचाव कार्यों के लिए इस हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल करती है।
कल एक जगह से दूसरी जगह चक्कर लगाते समय वह अंबार प्रांत के कायम में दुर्घटनाग्रस्त हुआ।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App