US के पूर्व सेनेटर बोले- भारत और अमेरिका मिलकर करें पाक के परमाणु केंद्रों को तबाह
लेरी प्रेस्टन ने पाकिस्तान पर करारा प्रहार किया है

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 26 Sep 2017 3:58 PM GMT
अमेरिका ने एक बार फिर पाक पर करारा हमला बोला है। अमेरिका के पूर्व सेनेटर लेरी प्रेस्टन ने कहा कि वो सोचते हैं कि भारत और अमेरिका को साथ मिलकर पाकिस्तान में हमला करना चाहिए और ऐसा कर पाक के हथियारगृहों को एक-एक कर नष्ट करना चाहिए।
लेरी ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप भारत के लिए सबसे अच्छे अमेरिकी राष्ट्रपति है। लेरी ने कहा कि ट्रंप ने हाल ही में आतंकियों को आश्रय देने के लिए पाकिस्तान को नोटिस दिया था।
लेरी ने कहा कि पेंटागन का प्रोत्साहन पाकिस्तान को बढ़ावा देता है। ट्रंप को उससे दूरी बनानी होगी। पाकिस्तान ने भारत को आतंकियों की जननी कहा है। लेरी ने कहा कि ट्रंप ने पेंटागन को दलदल बताया है और ये एक अच्छा संकेत है।
गौरतलब है कि लेरी 2 बार मेंबर ऑफ हाउस का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और 3 बार यूएस सीनेटर रह चुके हैं। लेरी के अनुसार पाक को आतंकी देश घोषित कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि पाक को दी जाने वाली सभी तरफ से मदद पर रोक लगा देनी चाहिए। लेरी ने कहा कि अमेरिका को भारत और पाक के साथ समान व्यवहार बिल्कुल नहीं करना चाहिए।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story