Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

अमेरिका में दहशत : मैनहटन हमले के बाद के कोलोराडो में फायरिंग, 2 लोगों की मौत

अमेरिका में मैनहटन हमले के बाद कोलोराडो में फायरिंग की वारदात ने लोगों में दहशत फैला दी है। फायरिंग कोलोराडो में वॉलमार्ट के स्टोर में हुई है, जिसमें दो लोग मारे गए हैं, जबकि दो शख्स के घायल होने की सूचना है। पुलिस ने स्टोर खाली करवा कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

अमेरिका में दहशत : मैनहटन हमले के बाद के कोलोराडो में फायरिंग, 2 लोगों की मौत
X

अमेरिका में मैनहटन हमले के बाद कोलोराडो में फायरिंग की वारदात ने लोगों में दहशत फैला दी है। फायरिंग कोलोराडो में वॉलमार्ट के स्टोर में हुई है, जिसमें दो लोग मारे गए हैं, जबकि दो शख्स के घायल होने की सूचना है। पुलिस ने स्टोर खाली करवा कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें : शिवराज को CBI क्लीन चिट पर राहुल का तंज - नैतिकता गई कूड़ेदान, जय स्वच्छ भारत अभियान!

थार्नटन पुलिस के मुताबिक फायरिंग में 2 लोगों की मौत हो चुकी है। गोलीबारी करने वाले शख्स को पकड़ने की कोशिश की जा रही है। बताया जा रहा है कि वह प्रोफेशनल शूटर नहीं है। लोगों को घटना स्थल से दूर रहने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें: भाजपा की कलई खोलने गुजरात का दौरा करेंगे यशवंत सिन्हा, कांग्रेस उत्साहित

पुलिस विभाग ने एक ट्वीट में बताया है, '9900 ग्रांट स्ट्रीट पर वॉलमार्ट स्टोर में गोलीबारी हुई है। कृपया लोग इलाके से दूर रहें।' वॉलमार्ट को पुलिस ने चारों ओर से घेर लिया है। पार्किंग स्थल पर पुलिस के वाहनों को देखा जा सकता है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश में पीएम मोदी ने किए तीखे प्रहार, कहा- लॉफिंग क्लब बन गई है कांग्रेस

हताहतों की संख्या में इजाफा होने की आशंका के चलते कुछ एंबुलेंस को वॉलमार्ट की ओर रवाना किया गया है। घटनास्थल पर अफरा-तफरी फैली हुई है। बता दें कि कल ही न्यूयॉर्क के लोअर मैनहटन में आतंकी वारदात को अंजाम दिया गया था। इस हमले में 8 लोगों की मौत हो गई थी।

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र में भाजपा से शिवसेना के रिश्ते टूट के कगार पर, उद्धव ठाकरे ने दी बड़ी चेतावनी

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story