मिसाइल और तेल खरीद को लेकर बढ़ा विवाद, अमेरिका के रक्षा और विदेश मंत्री आज आएंगे भारत
India-America 2+2 Meeting: भारत के तेल और मिसाइल खरीद को लेकर अमेरिका अड़चन पैदा कर रहा है। इसी बीच अमेरिका के रक्षा मंत्री जेम्स मैटिस और विदेश मंत्री माइक पॉमपियो आज शाम भारत आएंगे।

भारत के तेल और मिसाइल खरीद को लेकर अमेरिका अड़चन पैदा कर रहा है। इसी बीच अमेरिका के रक्षा मंत्री जेम्स मैटिस और विदेश मंत्री माइक पॉमपियो आज शाम भारत आएंगे। यहां पर भारत और अमेरिका के बीच पहली 2+2 वार्ता 6 सितंबर को नई दिल्ली में होगी।
बताया जा रहा है कि यहां पर (India-America 2+2 Meeting) होगी। जिसमें रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज भी शामिल हो सकती हैं। साथ ही अमेरिका के रक्षा और विदेश मंत्री के अलावा जॉइंट चीफ ऑफ स्टाफ डनफोर्ड भी शामिल हो रहे हैं।
इसे भी पढ़ें- Bilateral Talk: भारत ने अमेरिका को रणनीतिक संबंधों की दिलाई याद, ये शर्तें रखेगा भारत
यह निर्धारित वार्ता कार्यक्रम (India-America 2+2 Meeting) गुरुवार सुबह 10 बजे पहले भारत और अमेरिका के रक्षा एवं विदेश मंत्री के बीच होगी। जो कि साऊथ ब्लॉक में रक्षा और विदेश मंत्रालयों में होगी। इसके बाद 11 बजे जवाहरलाल नेहरू भवन स्थिति विदेश मंत्रालय में चारों मंत्री एक साथ वार्ता की मेज पर मिलेंगे।
बता दें कि भारत रूस से शक्तिशाली S-400 मिसाइल का खरीद सौदा और ईरान से तेल खरीदने को लेकर अमेरिका नाराजगी जाहिर कर रहा है। लेकिन भारत चाहता है कि अमेरिका इसको लेकर कोई परेशानी ना खड़ा करे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App