अमेरिकी सरकार के बंद से अर्थव्यवस्था को 11 अरब डॉलर का नुकसानः रिपोर्ट
अमेरिकी सरकार के पांच सप्ताह के आंशिक बंद से अर्थव्यवस्था को 11 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है जो उस राशि से दोगुना है जिसे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सीमा पर दीवार बनाने के लिए मांग रहे हैं।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 29 Jan 2019 4:00 AM GMT
अमेरिकी सरकार के पांच सप्ताह के आंशिक बंद से अर्थव्यवस्था को 11 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है जो उस राशि से दोगुना है जिसे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सीमा पर दीवार बनाने के लिए मांग रहे हैं।
कांग्रेसनल बजट कार्यालय ने एक रिपोर्ट में कहा कि हालांकि तीन अरब डॉलर या जीडीपी के 0.02 प्रतिशत की भरपाई सरकार का कामकाज बहाल होने के साथ कर ली जाएगी।
अमेरिका के इतिहास में अब तक के सबसे लंबे आंशिक बंद से करीब 8,00,000 संघीय कर्मचारी या तो बिना वेतन के काम कर रहे हैं या फिर छुट्टी पर हैं।
अवैध प्रवासियों को रोकने के लिए मैक्सिको सीमा पर दीवार बनाना ट्रंप के 2016 के चुनाव प्रचार अभियान का अहम वादा था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story